कोल: देहलीगेट में सड़क पर हुए गड्ढे के कारण ई-रिक्शा पलटी, हादसे में मां-बेटी गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
Koil, Aligarh | Oct 3, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना देहलीगेट इलाके के सब्जी बाजार से सामने आई हैं।जहां सड़क में बने गहरे गड्ढे के कारण एक ई रिक्शा गड्ढे में पहिया उतारने के बाद पलट गया।इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।मिली जानकारी के अनुसार हादसे के बाद ई रिक्शा चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।वहीं सूचना पर परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुँचे।