पीरो: पीरो में इधर-उधर टेम्पू लगाना पड़ेगा महंगा, पकड़े जाने पर कटेगा जुर्माना
Piro, Bhojpur | Dec 10, 2025 पीरो में जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए छोटे वाहनों पर भी प्रशासन ने नजर रखना शुरू कर दिया है। बुधवार के दोपहर 1:00 बजे के करीब अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय के द्वारा बताया गया कि पीरो में हमेशा जाम की समस्या बनी रहती थी। जिसका मुख्य कारण यह भी था कि टेंपो चालक जानबूझकर सड़क के किनारे इधर-उधर टेंपो स्टैंड बना दिए थे।