कांके: पहाड़ी मंदिर में श्रावण मास की सोमवारी संध्या महाआरती की तैयारी को लेकर हुई बैठक
Kanke, Ranchi | Jul 6, 2025 पहाड़ी मंदिर के प्रांगण में रविवार शाम करीब चार बजे श्रावण मास के दौरान सोमवारी भव्य संध्या महाआरती की तैयारी को लेकर बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को पहाड़ी बाबा के मुख्य द्वार पर भव्य संध्या महाआरती का आयोजन किया जाएगा।