गुना कोतवाली थाना के पुरानी छावनी इलाके में जोगी मोहल्ला के आम वाली माता मंदिर में एक बार फिर चोरी हो गई। 9 नवंबर को पुजारी निरंजन योगी ने कहा, एक बड़ी पीतल की थाली जिसकी कीमत ₹500 थी चोरी हो गई। पहले भी मंदिर में तांबे के बर्तन और कलश जैसी कीमती वस्तुएं चोरी हो चुकी है। हालांकि पुजारी ने थाना में शिकायत नही की। चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में नाराजगी है।