दतिया नगर: दतिया जिला चिकित्सालय की मेडिकल बिल्डिंग में हुई मारपीट का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
शनिवार शाम 4 बजे से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो दतिया जिला चिकित्सालय की मेडिकल बिल्डिंग का बताया जा रहा है। जिसमें कुछ युवकों के द्वारा एक युवक की पिटाई की जा रही है। वायरल वीडियो 15 दिन पुराना बताया जा रहा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दबंग युवकों के द्वारा बड़ोनी निवासी युवक की हफ्ता वसूली को लेकर पिटाई की जा रही है।