कोरबा जिले में नेशनल हाईवे संख्या 130 कटघोरा अंबिकापुर पर हादसों का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। इसलिए अलग-अलग पॉइंट पर ट्रैफिक पुलिस स्पीडोमीटर के साथ वाहनों की गति सीमा पर निगरानी कर रही है। निर्धारित सीमा से पार जाने वाले मामलों में ई-चालान का विकल्प मौजूद है।