बरेला थानांतर्गत गौर नदी किनारे दबंगों ने युवक भूपेंद्र सिंह लोधी पर बीती शाम प्राण घातक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।बताया जा रहा है की भूपेंद्र सिंह लोधी ने अपनी पोकलेन मशीन राम लखन को किराए पर मिट्टी लोडिंग के लिए दी गई थी।वही राम लखन और रुद्र यादव के द्वारा मशीन का दुरुपयोग कर उक्त मशीन से रात्रि में अवैध रूप से रेत डूलाई का कार्य कराया जाने लगा।