अमरोहा: अमरोहा बिजलीघर में घुसा जहरीला सांप, रात भर डर के साए में रहे कर्मचारी
Amroha, Amroha | Jun 25, 2026 अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के धनौरा उर्फ मुरादनगर स्थित विद्युत उपकेंद्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब देर रात एक जहरीला सांप बिजलीघर के अंदर घुस गया। सांप के स्मार्ट मीटर की पेटी के नीचे छिप जाने से पूरी रात कर्मचारी दहशत के बीच ड्यूटी करने को मजबूर रहे।