हंडिया: गंगानगर डीसीपी व एसीपी हंडिया ने की जनसुनवाई, शिकायतों के निस्तारण के दिए निर्देश
सोमवार दोपहर 02 बजे जनसुनवाई की जानकारी सामने आई। पुलिस उपायुक्त गंगानगर एवं सहायक पुलिस आयुक्त हंडिया ने पुलिस कार्यालय में फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामलों का निष्पक्ष, समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।