Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

बेगूसराय के सभी जीविका कार्यालयों में लगेगा सुरक्षा कर्मियों की भर्ती शिविर, 5 से 13 अगस्त तक चलेगा अभियान बेगूसराय: जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर सामने आया है। SIS लिमिटेड द्वारा जिला जीविका के सहयोग से बेगूसराय जिले के विभिन्न जीविका कार्यालय परिसरों में सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं कैश कस्टोडियन के पदों पर बड़ी संख्या में भर्ती के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा। यह भर्ती अभियान 5 अगस्त 2026 से 13 अगस्त 2026 तक निर्धारित तिथियों के अनुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित होगा। कंपनी के कमांडेंट **** ने बताया कि SIS लिमिटेड सुरक्षा क्षेत्र में एशिया की सबसे बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों में शामिल है तथा देश की चौथी सबसे बड़ी रोजगार प्रदाता कंपनी है। वर्तमान में कंपनी में लगभग चार लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी कार्यरत हैं और कंपनी का वार्षिक कारोबार लगभग 16 हजार करोड़ रुपये है। कंपनी में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की आवश्यकता को देखते हुए बेगूसराय जिले में यह विशेष भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। भर्ती शिविर का कार्यक्रम इस प्रकार है: - 05 अगस्त 2026 – संघर्ष CLF, कनकौल (बेगूसराय) - 06 अगस्त 2026 – उपहार जीविका CLF, छौड़ाही - 07 अगस्त 2026 – अधिकार CLF, सलौना (बखरी) - 08 अगस्त 2026 – भारत CLF, कनकौल - 10 अगस्त 2026 – प्रकाश जीविका महिला CLF, गढ़पुरा - 12 अगस्त 2026 – ज्ञान जीविका CLF, सरलाही (शाम्हो) - 13 अगस्त 2026 – अधिकार CLF, मेथो चौक (मटिहानी) भर्ती के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास या फेल होना पर्याप्त है। आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की ऊंचाई 168 सेंटीमीटर तथा वजन 55 से 95 किलोग्राम होना अनिवार्य है। भर्ती शिविर में आने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, एक पासपोर्ट आकार का फोटो तथा पंजीकरण एवं रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में 350 रुपये लेकर आना होगा। चयनित अभ्यर्थियों को पंजीकरण के बाद भर्ती अधिकारी द्वारा निर्धारित तिथि पर झपहां (सीआरपीएफ कैंप के पास), मुजफ्फरपुर स्थित प्रशिक्षण केंद्र में रिपोर्ट करना होगा। वहां एक माह का सुरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद कंपनी की आवश्यकता के अनुसार हाजीपुर, पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, बेगूसराय, भागलपुर सहित देश के विभिन्न स्थानों पर नियुक्ति दी जाएगी। वेतनमान की बात करें तो सुरक्षा जवान को 14,000 से 30,000 रुपये, सुरक्षा सुपरवाइजर को 16,000 से 35,000 रुपये तथा सुरक्षा अधिकारी को 33,000 से 40,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों को पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, फैमिली पेंशन, प्रमोशन, वार्षिक वेतन वृद्धि, बीमा सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। कंपनी के अनुसार दो बच्चों को आईपीएस देहरादून में पढ़ाई की सुविधा तथा 65 वर्ष की आयु तक स्थायी रोजगार का अवसर भी प्रदान किया जाएगा। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 6207967321 एवं 7677010259 पर संपर्क कर सकते हैं। #Begusarai #BegusaraiJobs #SISRecruitment #Jeevika #SecurityGuard #SecuritySupervisor #CashCustodian #BiharJobs #JobAlert #Employment #NewsOfBegusarai #BiharNews

Begusarai, Begusarai | Aug 2, 2026