फतेहपुर: अशोथर में आंधी तूफान के कारण मोरंग लदा ट्रैक्टर खाई में गिरा, चालक गंभीर रूप से घायल, रेस्क्यू कर निकाला गया
फतेहपुर जिले के अशोथर थाना क्षेत्र मुराईन मोहल्ले के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने कई घंटे के रेस्क्यू के बाद ट्रैक्टर को बाहर निकाल चालक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां बताया जा रहा है तेज आंधी तूफान के साथ गिरी आकाशीय बिजली की वजह से यह हादसा हुआ है।