बिछिया: रिजर्व फारेस्ट 792 (बीट झांगुल) में मादा तेंदुआ दफ़न मिला, शिकार के संदेह में 3 संदिग्ध गिरफ्तार
वन परिक्षेत्र बम्हनी के रिजर्व फारेस्ट 792 (बीट झांगुल) में जमीन में गड़ा हुआ एक मादा तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया है। मृत तेंदुए से कुछ ही दूरी पर लोहे के तार, हुक और खूंटी जैसे उपकरण मिले हैं, जिससे शिकार की आशंका बढ़ गई है। डॉग स्क्वॉड की मदद से वन अमले ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकार के संदेह में तीन संदिग्धों को आज रविवार की शाम 6 बजकर 45 मिनट पर हिरा