लक्ष्मीपुर: बाल विवाह उन्मूलन को लेकर करणपुर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई के तत्वावधान में लक्ष्मीपुर की मड़ैया पंचायत स्थित करणपुर सामुदायिक भवन में रविवार को 12 बजे बाल विवाह उन्मूलन को लेकर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। पैनल अधिवक्ता राजकुमार यादव एवं पारा विधिक सेवक प्रेम कुमार मरांडी ने बाल विवाह को सामाजिक बुराई बताते हुए कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र की बालिका का विवाह कानूनन अपराध बताया।