मेदिनीनगर (डालटनगंज): नावाजयपुर में ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा की तबीयत बिगड़ी, मेदिनीनगर अस्पताल में मौत, परिजनों में हड़कंप
पलामू जिले के नावाजयपुर थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। ट्यूशन पढ़ने गई 18 वर्षीय छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान हरैया कला गांव निवासी बबन प्रजापति की पुत्री अंजू कुमारी (18 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, अंजू सोमवार सुबह करीब 10 बजे पूर्णाडीह गांव में बबलू सिंह के यहां ट्यू