दनियावां: महद्दीपुर गांव के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक कि हुई दर्दनाक मौत।
Daniawan, Patna | Jun 16, 2026 महदीपुर गांव के पास सड़क दुर्घटना में सोमवार की देर रात्रि एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना अज्ञात वाहन के चपेट में आने से हुई है। इस दुर्घटना में मृत युवक की सिर धड से दूर जाकर फेंका गया है। मृतक की पहचान जफराबाद गांव निवासी अरविंद पासवान के 25 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है।