नागौद: इटमा कला मे ट्रांसफार्मर से उतर रहा करंट, ग्रामीणों में दहशत; सुधार की मांग
Nagod, Satna | Jul 9, 2026 पौड़ी विद्युत वितरण केंद्र अंतर्गत इटमाँ कला गांव में ट्रांसफार्मर से करंट उतरने की शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मामले में जल्द ध्यान देकर सुधार कार्य करवाने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर से करंट फैलने के कारण हादसे का खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि इसके पहले करेंट की चपेट मे आने से एक गाय की मौत हो चुकी हैं।