अमरोहा: अमरोहा लोकसभा से 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में, 9 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र हुए निरस्त
Amroha, Amroha | Apr 7, 2024 अमरोहा लोकसभा में 21 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जिसमें खामियां मिलने पर 9 नामांकन पत्रों को निरस्त कर दिया गया। अब अमरोहा से 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। जिला निर्वाचन चुनाव अधिकारी ने बताया कि अमीचंद, तसब्बुर अजान, रामअवतार, राजपाल सैनी, बिजेंद्र सिंह, रमेश, वीर सिंह, अंजू, अजय पाल सिंह के पत्र निरस्त हुए हैं।