अमरोहा: जोया टोल प्लाजा पर आबकारी पुलिस ने दस करोड़ रुपए की कीमत का मिथाइल अल्कोहल के साथ दो तस्कर पकड़े
Amroha, Amroha | Apr 7, 2024 टैंकरों को चेक करने पर टैंकरों में इथेनॉल की जगह मिथाइल अल्कोहल भरा मिला। बता दे की मिथाइल अल्कोहल जहर की श्रेणी में आता है। दोनों टैंकरों में 80 हजार लीटर मिथाइल अल्कोहल भरा था। मिथाइल अल्कोहल की कीमत बाजार में करीब दस करोड़ रूपये बताई जाती है। पुलिस ने रामाराम पुत्र अजमल निवासी राजस्थान रेखा राम पुत्र गंगाराम निवासी राजस्थान को गिरफ्तार किया है ।