अमरोहा: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के शिवानी बैंकट हॉल में पैर छूते अमरोहा मुख्य चिकित्सा अधिकारी का वीडियो वायरल
Amroha, Amroha | Apr 7, 2024 कल शनिवार को उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक अमरोहा के शिवानी बैंक्विट हॉल में आए थे। इसी दौरान मंच पर अमरोहा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सतपाल सिंह ने जाकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के पैर छू लिए। पैर छूते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सतपाल सिंह कमरे में कैद हो गए और आज किसी ने वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।