ऋषिकेश: ऋषिकेश में एक महिला की हत्या कर फरार 10 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल, पहले से 27 मुकदमे दर्ज
ऋषिकेश इलाके में एक महिला की हत्या के मामले में फरार चल रहे 10000 के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।जंगलात बैरियर के पास से गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम है संजय गुसाई पुत्र करमचंद निवासी कुमार वाला थाना ऋषिकेश उम्र इसकी 45 वर्ष है। उसके खिलाफ पहले से 27 मुकदमे दर्ज हैं जिसमें हत्या लूट व अन्य मामले हैं।