भोरे: भोरे में भाकपा माले की जन आक्रोश सभा संपन्न, जनता के सवालों पर संघर्ष तेज करने का किया गया आह्वान
भाकपा माले द्वारा भोरे में आयोजित जन आक्रोश सभा में पुलिस दमन बढ़ती चोरी गरीबों पर सामंती हमले वृद्धावस्था पेंशन में देरी नहरों में पानी की कमी यूरिया खाद की कालाबाजारी तथा नीट पेपर लीक जैसे जन सरोकार के मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। रविवार की दोपहर 1:00 बजे आयोजित जन आक्रोश सभा में सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए जन समस्याओं के मुद्दे पर चर्चा हुई।