बीना: विश्व योग दिवस पर नगर पालिका में कार्यक्रम का आयोजन, कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि बनकर पहुंची छात्राएं
Bina, Sagar | Jun 21, 2026 सुबह जब पूरा शहर योग की ऊर्जा से सराबोर हो रहा था, उसी समय नगर पालिका परिसर में बच्चों की दुनिया सजी हुई थी। स्कूल के विद्यार्थी अपने माता-पिता के साथ बड़ी संख्या में पहुंचे। उन्होंने योग के महत्व पर खूबसूरत प्रोजेक्ट तैयार किए और रंग-बिरंगी पेंटिंग्स बनाईं,सबसे खास रहा वो पल जब बालिकाएं जनप्रतिनिधियों का रूप धारण कर मंच पर पहुंची।