सिरोंज: एसडीएम सहित प्रशासनिक दल ने बस स्टैंड पर तालाब की 32 बीघा भूमि का किया सीमांकन
शुक्रवार को नगर के बस स्टैंड स्तिथ प्राचीन तालाब की 32 बीघा से अधिक भूमि का शासकीय नक्शे के अनुसार सीमांकन कार्य एसडीएम हर्षल चौधरी की उपस्तिथि में तहसीलदार संजय चौरसिया आरआई व दल के सदस्यों ने किया।एसडीएम ने बताया की सीमांकन कर प्वाइंट बनाए गए हैं इसके बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी।