बरेली पुलिस को ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत बड़ी न्यायिक सफलता मिली है। विशेष पॉक्सो न्यायालय ने वर्ष 2015 के देवरनियां थाने में दर्ज मामले में आरोपी कल्लू को दोषी ठहराया। कोर्ट ने धारा 363, 366 भादवि व 17 पॉक्सो एक्ट में कुल 8 वर्ष का कारावास व 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।