थाना बंसिया क्षेत्र के ग्राम पजबरा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां खेत में पेड़ कटवाते समय गिरने से एक किसान की मौत हो गई।मृतक की पहचान माताप्रसाद दीक्षित (56 वर्ष), पिता श्याम बिहारी, निवासी ग्राम पजबरा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, माताप्रसाद आज 03 मई सुबह करीब 9:00 बजे अपने खेत पर पेड़ कटवा रहे थे।