बालाघाट: कीटनाशक पीकर किसान की दर्दनाक मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम सावंगी (बांडाटोला) निवासी 55 वर्षीय किसान कन्हैयालाल उइके की कीटनाशक सेवन से मौत हो गई। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, कन्हैयालाल 17 अप्रैल की दोपहर घर पर अपनी छोटी बेटी सीमा के साथ थे। उसी दौरान उन्होंने घर में रखी जहरीली दवा का सेवन कर लिया, जिससे उनक