उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के निर्देश पर मंगलवार को 5 बजे कार्यालय परिसर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण कराया गया। सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद और चंदन कुमार ने अधिकारियों, कर्मियों व उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है।