भिंड नगर: पोरसा रोड पर डिवाइडर पर चढ़ा तेज रफ्तार ट्रक,स्ट्रीट लाइट टूटी, बड़ा हादसा होने से टला,वीडियो हुआ वायरल
भिंड जिले के पोरसा रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में डिवाइडर पर लगी स्ट्रीट लाइट टूटकर सड़क पर गिर गई।राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां से कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था,जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,ट्रक की तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया