तालबेहट: बार थाना क्षेत्र के जरावली में बे मौसम बरसात के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय किशोर और तीन बकरियों की हुई मौत
बार थाना क्षेत्र अंतर्गत जरावली गांव में देर रात्रि बे मौसम बरसात के बीच आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय किशोर और तीन बकरियां की मौत हो गई, जिससे परिवार जनों में कोहराम मच गया और परिजन किशोर को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने 13 वर्षीय किशोर को मृत घोषित कर दिया,उक्त मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया पूरे प्रकरण में आगे की कार्रवाई जारी है।