सकरा: सकरा अशोक विहार के पास NH-28 पर ट्रक और दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत, 3 घायल
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के अशोक बिहार लाइन होटल के समीप एनएच 28 पर ट्रक और दो बाईकों की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घटना रविवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद करीब आधे घंटे तक एनएच पर वाहनों की जाम लग गई।