गभाना: एलमपुरा में निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहे मजदूर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
चंडौस क्षेत्र के एलमपुरा गांव में शनिवार शाम को करीब छह बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहे एक मजदूर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। एलमपुरा निवासी छोटेलाल पुत्र कालीचरन अपने गांव में एक व्यक्ति के मकान की छत पर मजदूरी कर रहे थे।