गभाना: हाईवे पला सल्लू पर बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की हुई मौत
गभाना क्षेत्र के गांव चुआवली निवासी प्रशांत पुत्र मेघ सिंह गुरुवार की शाम को बाइक से साथी राजकुमार व विष्णु निवासीगण बीधानगर के साथ गभाना की तरफ से अलीगढ़ की तरफ जा रहे थे। तभी हाईवे पला सल्लू पर पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी।