फारबिसगंज: भद्रेश्वर में बीजेपी के गांव चलो अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ आयोजित, सासंद रहे मौजूद
गाँव चलो अभियान कार्यक्रम के तहत फारबिसगंज विधान सभा में मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन भद्रेश्वर में आयोजित किया गया. इस मौके पर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा में सैकड़ो की संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. कार्यक्रम में अररिया सांसद प्रदीप सिंह, विधायक विधासागर केसरी, मनोज झा, सुनील चौरसिया आदि मौजूद थें.