पोरसा: भगवान परशुराम जयंती पर भव्य चल समारोह, गूंजे जयकारे
Porsa, Morena | Apr 26, 2026 पोरसा। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर नगर में भव्य चल समारोह निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में विप्र बंधुओं, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा सीएल गार्डन से बैंड-बाजों और सजी-धजी बग्गियों के साथ प्रारंभ हुई। यह यात्रा अटेर रोड, पचौरीपुरा, भिंड रोड, अंबा रोड, जोटई रोड, सहित नगर के अन्य मार्गों से होती हुई पुनः गार्डन में पहुंची