इस्माइलपुर: तटबंध सुरक्षा कार्य में तेज़ी, सीट पाइलिंग का काम फिर से शुरू
इस्माईलपुर तटबंध पर कटाव निरोधी कार्य में तेजी लाई जा रही है। स्पर संख्या 7 व 8 के बीच शनिवार से नई मशीन के जरिए सीट पाइलिंग का कार्य फिर से शुरू कर दिया गया है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल नवगछिया की ओर से करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य कराया जा रहा है, जिसे ठेकेदार मेसर्स एनएनटी कंपनी द्वारा किया जा रहा है।