सूरजगढ़: मेदनी चौकी थाना पुलिस ने अवगिल गांव से मारपीट के मामले में फरार अभियुक्त को पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार
पिस्टल से लैस होकर घर में घुसकर मारपीट करने के एक मामले में मेदनी चौकी थाना के पुलिस ने अवगिल गांव से नरेश यादव के पुत्र फरार अभियुक्त चंदन कुमार को गिरफ्तार किया है. इस शुक्रवार अपराह्न 2 बजे मेदनी चौकी थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक मेदनी चौकी थाना कांड संख्या 154/25 मामले में अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई.