बबेरू: बबेरू में पर्यावरण दिवस पर लवरूद्र ललित कला फाउंडेशन ने निकाली जागरूकता रैली, संस्कार कार्यशाला का किया आयोजन
Baberu, Banda | Jun 5, 2026 बबेरू कस्बे मे लवरूद्र ललित कला फाउंडेशन ऑफ इंडिया के द्वारा पांच दिवसीय ग्रीष्मकालीन संस्कार कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें आज पांचवे दिन पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण को लेकर जागरूकता रैली कस्बे के विभिन्न सड़कों पर निकाली गयी, वही कार्य संस्कार कार्यशाला में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।