खिलचीपुर: खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन, भजनों पर झूमे भक्त, शामिल हुए सैकड़ों लोग
श्री खाटू श्याम धाम मंदिर निर्माण समिति खिलचीपुर के तत्वाधान में अपरा एकादशी के पावन अवसर पर बुधवार की रात 9:00 बजे से द्वारा श्री श्याम भजन संध्या एवं भव्य खाटू श्याम दरबार का आयोजन किया गया। साथ ही यहां श्याम बाबा का आलौकिक श्रृंगार मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।इस भक्तिमय आयोजन में देर रात तक बाबा श्याम के जयकारों और भजनों से पूरा पंडाल गूंजता रहा।