बदायूं: उझानी के फतेहपुर गांव के पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की भिड़ंत, फूफा-भतीजा समेत तीन लोग घायल
Budaun, Budaun | May 3, 2026 बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र के कादरचौक मार्ग पर फतेहपुर गांव के पेट्रोल पंप के पास रविवार को साढ़े चार बजे के आसपास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई, जिसमें एक बाइक पर सवार फूफा भतीजा व दूसरी बाइक पर एक युवक घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।