कोटर: चित्रकूट गौरव दिवस: एक लाख एक हजार दीपों से जगमगा उठा, ग्रामोदय विश्वविद्यालय ने की भव्य सहभागिता
Kotar, Satna | Mar 27, 2026 राम नवमी के पावन अवसर पर आयोजित “चित्रकूट गौरव दिवस” में महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय ने कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे के नेतृत्व में एक लाख एक हजार दीप प्रज्वलित कर भव्य सहभागिता निभाई। विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर, कृषि परिसर और प्रमुख मार्ग दीपमालिका से जगमगा उठे। कुलगुरु ने शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।