पुनासा: खंडवा कलेक्टर-एसपी पहुंचे ओंकारेश्वर
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों की समीक्षा की बोले- फर्जी प्रोटोकॉल ठगी रोकने व्यवस्था
तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में आगामी गुरु पूर्णिमा, श्रावण मास और सिंहस्थ-2028 के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कलेक्टर ऋषव गुप्ता और एसपी अगम जैन ने पुलिस कंट्रोल रूम मांधाता में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक की।