भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जशपुर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य स्मृति में विधानसभा स्तरीय अटल सुशासन सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि रंजन सिन्हा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों पर चलकर ही देश में सुशासन की मजबूत नींव रखी गई, जिसके चलते आज भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बनी है।