अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए अरवल पुलिस लगातार तत्पर पर नजर आ रही है। सोमवार दोपहर 3:34 पर सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस ने जानकारी दी है कि गुप्त सूचना के आधार पर परासी थाना पुलिस के द्वारा छापेमारी कर 40 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया है। वहीं मौके से एक मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया है।