महनार: महनार बाजार में प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान, अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई, प्लास्टिक जब्त
महनार नगर परिषद द्वारा महनार बाजार में अस्थायी अवैध अतिक्रमण एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ सोमवार को सख्त अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों पर अवैध रूप से कब्जा जमाए ठेला, खोमचा एवं दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया।अभियान के दौरान कई दुकानदारों को सख्त चेतावनी भी दी गई कि वे दोबारा सड़क किनारे अतिक्रमण न करें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार