चकरनगर इलाके में तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर लगने से पैदल जा रही महिला की दर्दनाक मौत हुई सोमवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम प्रक्रिया के साथ जांच में जुटी है बताया गया कि चकरनगर इलाके के तकिया की रहने वाली महिला साबरा बेगम जो कि घर से बाजार समान लेने पैदल जाते समय ऑटो की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी।