घंटाघर के निकट नेहरू मार्केट में शॉपिंग कर रही एक महिला का पर्स रविवार शाम 6:00 बजे चोरी हो गया। पीड़िता ने बताया कि पर्स में उसकी बेटी की फीस के ₹15000 थे। दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज निकाल कर पुलिस को दी तो प्राथमिक तौर पर दो संदिग्ध महिलाएं चिन्हित की गई लेकिन कोई सटीक सुराग नहीं लगा।