देेवगढ़: एकता की दौड़, भारत की ओर': देवगढ़ में उमड़ा जनसैलाब, थाना अधिकारी अक्षय कुमार ने किया नेतृत्व
एकता की दौड़, भारत की ओर': देवगढ़ में उमड़ा जनसैलाब, थाना अधिकारी अक्षय कुमार ने किया नेतृत्व। 'एकता की दौड़, भारत की ओर' थीम पर आधारित यह दौड़ थाना परिसर से शुरू होकर करणी माता स्टेडियम पर संपन्न हुई। इस दौरान, राष्ट्रीय एकता शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया गया।