भिंड नगर: गौरी सरोवर स्थित शनिदेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, व्यवस्था संभालने पहुंची पुलिस
भिंड शहर के गौरी सरोवर तट के किनारे स्थित शनिदेव मंदिर पर रविवार को भगवान शनिदेव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।भिंड शहर सहित जिलेभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, जिसके चलते मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में अत्यधिक भीड़ देखने को मिली। भीड़ अधिक होने के कारण दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पडा