मधुबनी जिला के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपट्टी स्थित जिला कृषि कार्यालय परिसर में मधुबनी डीएम आनंद शर्मा ने सोमवार दिन के 12:00 बजे दो दिवसीय यंत्रीकरण मेला का विधिवत्त शुभारंभ किया। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने तथा किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से एस एम ए एम योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु आयोजित की गई है।