नसीराबाद: नसीराबाद का ओवरब्रिज बना खतरे की सड़क, दो माह में ही बदहाल हुआ रेलवे ओवरब्रिज, सड़क उखड़ने से उठे सवाल
नसीराबाद का ओवरब्रिज बना खतरे की सड़क दो माह में ही बदहाल हुआ रेलवे ओवरब्रिज, सड़क उखड़ने से उठे सवाल हादसे का खुला निमंत्रण!नसीराबाद-ब्यावर मार्ग स्थित रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के महज दो से तीन माह बाद ही बदहाली का शिकार नजर आने लगा है। ओवरब्रिज की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे उभर आए हैं, जिससे तेज गति से गुजरने वाले वाहनों के लिए हादसे का खतरा बढ़ गया है।